{"_id":"585661384f1c1bac60c05d00","slug":"congress-former-union-minister-of-state-for-external-affairs-preneet-kaur-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने हमेशा की लोक हितों की रक्षाः परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने हमेशा की लोक हितों की रक्षाः परनीत कौर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 18 Dec 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर विजयी चिन्ह बनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि इस समय पंजाब में जंगल राज जैसी स्थिति है। मौजूदा सरकार में हर पंजाब वासी घुटन महसूस कर रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमेशा लोक हितों की रक्षा की है। 2017 में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा।
वह पंजाब कांग्रेस अर्बन डवलपमेंट जिला पटियाला के चेयरमैन विजय कुमार कुका और वार्ड नंबर 47 की पार्षद रजनी शर्मा की अगुवाई में लहल में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक को संबोधित कर रही थीं। परनीत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब में व्यापार के रास्ते खोले जाएंगे। हर वर्ग को बनती सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों में केके शर्मा, संजीव बिट्टू, प्रेम कृष्ण पुरी आदि मौजूद रहे।