{"_id":"bc73eadf786a773c61228c39fd35c8f3","slug":"cheetah-entered-in-the-sugarcane-forest-department-team-boils-burst-into-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में घुसा चीता, जंगलात विभाग की टीम ने खेत में फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में घुसा चीता, जंगलात विभाग की टीम ने खेत में फोड़े पटाखे
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
Updated Sun, 06 Dec 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लोहार माजरा में शनिवार सुबह गन्ने के खेतों में एक चीते के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई बलविंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और जंगलात विभाग को सूचित किया।
गांव के दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने एक चीते को किसान जसमेल सिंह पुत्र साधू सिंह के गन्ने के खेत में टहलता देखा और इसकी सूचना सरपंच मुकंद सिंह को दी। जंगलात विभाग की आठ सदस्यीय टीम ने गन्ने के खेत में कई पटाखे फोड़े लेकिन चीते का कोई सुराग नहीं मिला।
शाम पांच बजे अंधेरा होने के बाद टीम लौट गई और ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा करने के निर्देश दिए। ब्लॉक आफिसर हरचंद सिंह ने बताया कि अधिकारियों की टीम रविवार को भी चीते को काबू करने के लिए पूरी तैयारी के साथ गांव का दौरा करेगी।