{"_id":"6900c094bfc6bd66ba06d421","slug":"car-accident-on-rajpura-patiala-highway-three-youths-injured-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: राजपुरा-पटियाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, तीन युवक थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: राजपुरा-पटियाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, तीन युवक थे सवार
Tue, 28 Oct 2025 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:39 PM IST
सार
Punjab Accident: राजपुरा-पटियाला हाईवे पर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन युवक सवार थे, जो गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुरा-पटियाला बाईपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका कंधा उतर गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब कार राजपुरा- पटियाला बाईपास से लिबर्टी चौक की तरफ जा रही थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ राजपुरा के मोहब्बत पैलेस के पास जा रहे थे। उनके अनुसार, सड़क में गड्ढा होने के कारण कार उछल गई और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर, कंधे और पैरों पर गंभीर चोटें लगीं। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने सरकार से इन सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत बंद करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई और सड़क दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम के अफसर संदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी सोमवार की रात को कार जोर से डिवाइडर से टकराई थी। उनकी ड्यूटी जीरकपुर से लेकर पटियाला तक के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड कर रोड क्लीयर कराने की है। अधिकारी ने बताया कि गाड़ी इतनी बुरी तरह टकराई कि उसके चारों टायर फट गए और यहां तक कि कार सवारों का फोन भी चकनाचूर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवकों के बयान के विपरीत बताया कि जहां हादसा हुआ, वह हाईवे की सड़क बिल्कुल सही और दुरुस्त है और वहां किसी तरह का कोई गड्ढा नहीं है। लोगों ने कार की हालत व टूटे टायरों को देखकर कहा कि गाड़ी की हालत से उसकी स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन