{"_id":"63138f2571862446fa4be827","slug":"bullets-fired-at-doctor-s-house-for-not-paying-extortion-patiala-news-pkl461311170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर डॉक्टर के घर पर चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर डॉक्टर के घर पर चलाईं गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। श्री कृष्ण गोशाला के नजदीक गुरबख्श कालोनी निवासी एक डॉक्टर के घर के दरवाजे व खिड़कियों में गोली लगने से जहां शीशे टूट गए वहीं दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। डॉक्टर को बीते एक माह से फिरौती की धमकियां मिल रही थी, जिसकी सूचना वह पुलिस को भी लिखित तौर पर कर चुके थे। गोली चलने से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।
गोली चलने की सूचना मिलते ही फिंगर एक्सपर्ट की टीम व सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज के अलावा अन्य घरों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक डॉ. हरपाल सिंह विर्क ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं और समाज सेवा का कार्य भी करते हैं उन्हें पिछले एक माह से मोबाइल फोन से 50 लाख रुपये देने की धमकियां मिल रही थी, न देने पर परिणाम भुगतने की बात कही जा रही थी। बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उन्होंने सिटी पुलिस में लिखित तौर पर शिकायत दर्ज करवाई। डॉ. हरपाल विर्क ने बताया कि शुक्रवार देर रात जब वह और उसकी बेटी घर पर सो रहे थे तो गोली चलने से उनकी खिड़की का शीशा टूट गया और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा टूटने से सारा कांच घर में बिखर गया जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रभारी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेने के बाद पड़ोसियों से भी पूछताछ कर सारा रिकार्ड लेकर गए हैं।
क्या कहते हैं सिटी थाना प्रभारी
प्रभारी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने कहा कि केस की बारीकी से जांच की जा रही है जिसके चलते मौके पर ही फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। मोबाइल नंबर की जानकारी व सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है जो भी आरोपी होगा कानून के मुताबिक ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो 03 पीटीएल 05, 05ए, 05बी - पुलिस को दी शिकायत संबंधी जानकारी देते डॉ. हरपाल विर्क, खिड़की का टूटा हुआ शीशा व पुलिस टीम के साथ फिंगर एक्सपर्ट जांच करते हुए।