फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   BSF recovered hexacopter, drone and more than 1.5 kg heroin

Patiala News: बीएसएफ ने हेक्साकॉप्टर, ड्रोन व डेढ़ किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की

Thu, 16 Oct 2025 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
BSF recovered hexacopter, drone and more than 1.5 kg heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने अलग-अलग सर्च ऑपरेशनों में बीएसएफ ने एक असेंबल्ड हेक्साकाॅप्टर, एक छोटा ड्रोन और तीन पैकेटों में डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद किए हैं। बीएसएफ के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पंजाब फ्रंटियर के अनुसार ये बरामदगी अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के सीमाई इलाकों से हुई। अमृतसर के राजाताल गांव के पास खेतों से बीएसएफ ने एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर बरामद किया जो क्षतिग्रस्त हालत में मिला। फिरोजपुर जिले के जलोके गांव के पास बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग की सूचना पर पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 582 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। फाजिल्का जिले के पीरे के उत्तर गांव के पास खेतों में तलाशी के दौरान 505 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल की मैगजीन बरामद की गई।फिरोजपुर के पच्छरियां गांव के खेतों से रात के समय गश्त कर रहे जवानों ने 548 ग्राम हेरोइन बरामद की। अमृतसर के कक्कड़ गांव में ड्रोन मूवमेंट को ट्रैक करते हुए जवानों ने ड्रोन और 536 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed