फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bharat Bandh had no effect in Patiala

Patiala News: भारत बंद का पटियाला में नहीं दिखा असर, बसपा का डीसी दफ्तर के आगे रोष मार्च

Wed, 21 Aug 2024 10:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh had no effect in Patiala
डीसी को ज्ञापन देकर सुप्रीम कोर्ट से कोटे के अंदर कोटा देने का विरोध किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिए भारत बंद की काल का बुधवार को पटियाला में असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह बाजार खुले रहे और स्कूल, कॉलेज व सरकारी व प्राइवेट दफ्तर भी रोजाना की भांति लगे। हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पटियाला में डीसी दफ्तर के आगे रोष मार्च निकाला। इसके बाद डीसी को ज्ञापन देकर आरक्षण के अंदर आरक्षण को मान्यता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते इसे वापस लेने की मांग की।

बसपा लोकसभा हलका पटियाला इंचार्ज जगजीत सिंह छडबड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की बैंच की ओर से अनुसूचित जाति सूची की उप वर्गीकरण का आया फैसला संविधान विरोधी है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आर्टिकल 341 और आर्टिकल 342 का उल्लंघन है। इस फैसले से अनुसूचित जाति सूची को तोड़कर उप वर्गीकरण के साथ देश में आपसी भाईचारक सांझ को तोड़ने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्गों पर क्रीमीलेयर लगाना जहां संविधान विरोधी फैसला है, वहीं अनुसूचित जाति वर्गों को मिल रहे संवैधानिक हकों से वंचित करने की साजिश है। छड़बड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण को आंकड़ों के आधार पर राज्यों को अनुसूचित जाति सूची के उप-वर्गीकरण के लिए अधिकारित करना संविधान के आर्टिकल 341 व आर्टिकल 342 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed