फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Beatings, tear posters dispute, outside the hospital, Kirpanen, three wounded, FIR, Patiala

अस्पताल के बाहर चली किरपाणें, तीन घायल

Fri, 21 Oct 2016 03:02 PM IST
Updated Fri, 21 Oct 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
Beatings, tear posters dispute, outside the hospital, Kirpanen, three wounded, FIR, Patiala
मारपीट - फोटो : डेमो फोटो
समाना में सिविल अस्पताल के बाहर दो गुटों में किरपाणें चलीं और जोरदार लड़ाई हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सिटी समाना के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पटियाला-समाना रोड पर पड़ते गांव फतेहपुर के रहने वाले जोधा सिंह के लड़के ने गांव के ही रहने वाले कुलविंदर सिंह के घर के बाहर भलवान नाम के स्टूडेंट ग्रुप का पोस्टर लगा दिया।
विज्ञापन


इसे कुलविंदर सिंह ने फाड़ दिया। इस बात को लेकर गुस्साए जोधा सिंह व उसका भाई जज सिंह दोनों ही कुलविंदर सिंह से भिड़ गए। बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों पार्टियों में काफी झगड़ा हुआ। इस दौरान तीनों को चोटें लगीं। वे दाखिल होने के लिए समाना के सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर भी दोनों गुटों में फिर से झगड़ा हो गया और इस दौरान किरपाणें भी चलीं। जिससे जोधा सिंह, उसका भाई जज सिंह और कुलविंदर सिंह काफी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अस्पताल के बाहर हंगामा हो गया। रात करीब नौ बजे हुई इस लड़ाई झगड़े की सूचना जैसे ही सिटी समाना पुलिस के पहुंची। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करने की कोशिश की। कुलविंदर सिंह को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि जोधा सिंह व उसका भाई जज सिंह समाना अस्पताल में दाखिल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed