{"_id":"61097bbe8ebc3ebbb460956f","slug":"anger-juice-bar-owner-was-splintered-and-injured-patiala-news-pkl422333750","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन जूस बार मालिक को किरच मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन जूस बार मालिक को किरच मार किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन एस्टेट फेज-दो की पुडा मार्केट में सोमवार रात कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक जूस बार के मालिक को किरच मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि जूस बार मालिक ने खुद का बचाव करते हुए हमलावरों को काबू करने की कोशिश की, इस दौरान एक हमलावर भी घायल हो गया। बाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अर्बन एस्टेट फेज-दो स्थित लक्की जूस बार के नजदीक एक लड़की काम करती है, जिसे लेकर हमलावरों के साथ जूस बार के मालिक गुरजीत सिंह उर्फ जोनी निवासी साहिब नगर थेड़ी की रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के कारण सोमवार रात आरोपी युवकों ने जूस बार मालिक गुरजीत सिंह को दुकान के बाहर बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी बहस हुई और फिर आरोपियों ने जूस बार मालिक पर किरच से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए गुरजीत सिंह ने भी हमलावरों को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान एक हमलावर भी घायल हो गया। बाद में गुरजीत सिंह भाग कर अपनी दुकान में घुस गया। इसी बीच शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना अर्बन एस्टेट एएसआई गुरमीत सिंह व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घायल गुरजीत सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को भी राउंडअप किया है।