{"_id":"58340db04f1c1b2c2513b02b","slug":"all-india-youth-congress-president-notbandi-centre-attack-malerkotla-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पतियों पर नहीं नोटबंदी का असर : राजा वडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पतियों पर नहीं नोटबंदी का असर : राजा वडिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 22 Nov 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में जनसभा को संबोधित करते राजा वडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नोटबंदी के फरमान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पंजाब कांग्रेस की उपाध्यक्ष रजिया सुल्ताना के नेतृत्व में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कहा है कि नोटबंदी का देश के करोड़पतियों पर कोई असर नहीं है। इससे सिर्फ छोटे कारोबारी परेशान हैं और साधारण लोगों में नोटबंदी को लेकर हाहाकार मची है।
786 चौक में आयोजित इस जनसभा में जुटे सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए वडिंग ने जिला संगरूर से 'आप' सांसद भगवंत मान पर आरोप लगाया कि मान शहीद भगत सिंह जैसा दिखने का ढोंग रचाते हैं और पीले रंग की पगड़ी पहन शराब पीकर संसद जाकर भगत सिंह का अपमान करते आ रहे हैं।
राजा वडिंग ने कहा कि उन्होंने छोटे किसान परिवार में जन्म लिया है। किसान होने के कारण वह नोटबंदी से आर्थिक नुकसान झेल रहे किसानों के हालात को खुद महसूस कर रहे हैं। उन्हें अहसास है कि सूबे के किसान किस कद्र परेशान हैं।
विज्ञापन
वडिंग ने भगवंत मान से प्रश्न किया है कि वह जिला संगरूर के लिए कौन सा प्रोजेक्ट लेकर आए, इसका उत्तर जनता को दें। पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने कहा कि सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान तथा आपसी सद्भावना को बरकरार रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस की सचिव निशांत अख्तर, यूथ अध्यक्ष शोहेब अहमद, फारूक अंसारी, मोहम्मद अशफाक, एडवोकेट मोहम्मद अय्याज, मोहम्मद आसिफ उपस्थित हुए ।