फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A total of 366 positives including 80 medical students and doctors

80 मेडिकल स्टूडेंट्स व डाक्टरों समेत कुल 366 पाजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
A total of 366 positives including 80 medical students and doctors
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल व मेडिकल कालेज में कोरोना ने कहर बरपा दिया है। मंगलवार को यहां के 80 मेडिकल स्टूड़ेंट्स व रेजिडेंट डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके समेत जिले में मंगलवार को कुल 366 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

इससे सेहत विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सोमवार को राजिंदरा के 22 मेडिकल स्टूडेंट्स और रेजिडेंट डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस तरह से दो दिनों में राजिंदरा में कोरोना के केसों की संख्या 102 पहुंच गई है। काफी संख्या में रेजिडेंट डाक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से अब अस्पताल में सेहत सेवाओं के भी चरमराने की स्थिति पैदा हो गई है, क्योंकि रेजिडेंट डाक्टरों पर ही मरीजों के इलाज का जिम्मा रहता है।
विज्ञापन

संक्रमितों में 22 डाक्टर, 34 मेडिकल स्टूडेंट्स
सरकारी राजिंदरा अस्पताल व मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमित पाए गए केसों में 22 रेजिडेंट डाक्टर, 34 मेडिकल स्टूडेंट्स, 9 फैकल्टी मेंबर और 15 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है। डीसी संदीप हंस ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि राजिंदरा में कोरोना के बढ़े केसों के मद्देनजर सरकारी मेडिकल कालेज के हॉस्टलों को खाली करा लिया गया है। जो स्टूडेंट्स ठीक हैं, उन्हें उनके घर भेज दिया है। संक्रमित पाए जाने वालों को आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन कराई मनाईं नए साल की पार्टियां : अधिकारी
उधर, राजिंदरा अस्पताल के अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर मान रहे हैं कि नए साल की पार्टियां बड़े इकट्ठ में बिना मास्क के मनाने से यह स्थिति पैदा हुई है। एक-दो रिटायरमेंट पार्टियों में भी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई गईं। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी का कहना है कि थापर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी समेत मेडिकल कालेज को विशेष तौर से सावधानी बरतते हुए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले थापर इंस्टीट्यूट के भी 93 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

दो और एरिया को किया गया सील
मंगलवार को जिले में कुल 366 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। इनमें पटियाला शहर से 330, समाना से तीन, राजपुरा से तीन, ब्लाक भादसों से दो, ब्लाक कौली से 16, ब्लाक कालोमाजरा से एक, ब्लाक हरपालपुर से तीन, ब्लाक शुतराणा से एक और दूधनसाधां से सात केस पाए गए। ज्यादा केस पाए जाने के कारण न्यू लाल बाग व भरपूर गार्डन के एरिया को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed