फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   a gangster hang himself in nabha jail

नाभा जेल में पंखे से लटक गैंगस्टर ने की सुसाइड की कोशिश अस्पताल दाखिल, आरोपी खिलाफ सदर नाभा थाने में केस दर्ज-पुलिस

Sat, 15 May 2021 09:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
a gangster hang himself in nabha jail
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में शनिवार को सुबह गैंगस्टर सुखपाल सिंह ने पंखे से लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। समय रहते बैरक के ड्यूटी स्टाफ ने टांगें पकड़कर गैंगस्टर को बचा लिया और तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। खबर लिखे जाने तक सदर नाभा थाने में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

संबंधित थाना सदर नाभा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे नाभा की नई जिला जेल में बंद गैंगस्टर सुखपाल सिंह निवासी गांव धनौला जिला बरनाला ने अपने बैरक में लगे पंखे से सिर पर बांधने वाले साफे की मदद से लटककर सुसाइड की कोशिश की। लेकिन समय रहते बैरक के बाहर तैनात जेल मुलाजिम ने देख लिया और तुरंत उसकी टांगें पकड़कर गैंगस्टर को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक वह बैरक में अकेला ही बंद था। सुखपाल सिंह पर बरनाला थाने में साल 2018 में हत्या व अन्य धाराओं में दर्ज मामले में इस समय अंडर ट्रायल पर है और एक साल से नाभा जेल में बंद है। धनौला गैैंग के सुखपाल सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। एक बयान में गैंगस्टर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल परिवार से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं। उसे आशंका है कि उसकी पत्नी उसकी सात साल की बच्ची को बेच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed