फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   नेशनल लेख लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

नेशनल लेख लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ला के सेंटर फार एडवांस्ड स्टडीज इन क्रिमिनल लॉ की ओर से यूनिवर्सिटी के गांव सिद्धूवाल में बने नए कैंपस में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर की ओर से अक्तूबर में कराए गए सुराना एंड सुराना नेशनल लेख लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। इस मुकाबले में देश भर से 188 एंट्री प्राप्त हुईं थीं। समारोह में खास तौर से यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. परमजीत सिंह जसवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर पहला पुरस्कार राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के गौरव अरोड़ा और गुणवीर को दिया गया। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के अविनाश कुमार को दूसरा और सेंट जोसेफ कालेज बंगलुरू की राधिका कृष्णा और वासीन चौधरी को तीसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले क्रिमिनल लॉ पर टाप लेखों को लेकर तैयार की गई पुस्तक भी रिलीज की गई। इन सभी लेखों को लिखने वाले विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर लेख लेखन प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार स्पांसर करने वाले केटीएस तुलसी ने विश्वास दिलाया कि अगर यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो जाती है, तो वह पहले स्थान पर आने वाली टीम को पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख रुपये नगद देंगे। इस मौके पर उन्होंने ज्यूडिशियल सिस्टम में तेजी लाने पर जोर दिया। खास तौर से क्रिमिनल केसों का निपटारा जल्दी से होना चाहिए, जिससे पीड़ितों को जल्द इंसाफ मिल सके। उन्होंने इंसाफ मिलने में हो रही देरी के कारणों और इसके उचित हल पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed