{"_id":"66e470e60e526fa18c0b12b8","slug":"5-days-rain-alert-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5594-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में बारिश से पारा गिरकर 38.2 डिग्री, 5 दिन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में बारिश से पारा गिरकर 38.2 डिग्री, 5 दिन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके तहत पटियाला में 5.4 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 4.0 एमएम, फिरोजपुर में 3.5, लुधियाना में 0.5 एमएम, रूपनगर में 8.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 38.2 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 22.1 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया।
शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, लुधियाना का 32.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 31.8 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.5, बठिंडा का 36.8, बरनाला का 33.1, एसबीएस नगर का 31.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.4, गुरदासपुर का 32.1, जालंधर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.0, लुधियाना का भी 25.0, पटियाला का 24.6, पठानकोट का 23.7, बठिंडा का 25.4, बरनाला का 24.1, फिरोजपुर का 24.6 डिग्री, जालंधर का भी 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।