{"_id":"d4cf96ccb6bb009de2388c8ca20b94d6","slug":"women-in-dairy-farming-subsidies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी फार्मिंग में महिलाओं को सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी फार्मिंग में महिलाओं को सब्सिडी
बटाला
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुग्गा ने बटाला में मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मुहैया करवाए हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डेयरी फार्मिंग व्यवसाय में प्रदेश की महिलाओं को 12 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस योजना के तहत पहले पड़ाव में 150 महिलाओं को व्यापारिक स्तर पर डेयरी फार्मिंग शुरू करने के लिए 12 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी।
इस व्यवसाय को व्यापारिक स्तर पर चलाने के लिए महिलाओं की भागीदारी बनाने के लिए विशेष नीति बनाई गई है। धुग्गा ने बताया कि पंजाब में पहले भी नाबार्ड बैंक की सहायता से दो से दस पशुओं तक घरेलू डेयरी फार्मिंग चलाने के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी 25 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय को अपनाने वाली महिलाओं को छह जनवरी से 15 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना के तहत 20 पशु खरीदने के लिए 10 लाख रुपये, शेड बनवाने के लिए छह लाख, दूध दूहने की मशीन के लिए 60 हजार और पशुओं का चारा ढोने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये होंगे। उन्होंने बताया कि दुधारू पशुओं की खरीद पर सरकार सरकार द्वारा 35 फीसदी और शेड बनाने और मशीनों की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।