फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   women, Flowers, Welfare Society, Holi festival, saving water

महिलाओं ने खेली फूलों की होली

Fri, 14 Mar 2014 10:52 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Fri, 14 Mar 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
 women, Flowers, Welfare Society, Holi festival, saving water
वुमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को सैली रोड स्थित कार्यालय में चेयरमैन रंजना महाजन की अध्यक्षता में होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका बलविंद्र कौर विशेष रूप से उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का आगाज रंजना महाजन ने सभी सदस्यों को तिलक लगाकर किया। इसके पश्चात सभी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान संस्था की मुख्य सचिव अनीता आले ने कहा कि पंजाब का पानी स्तर गिर रहा है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को खराब कर रहे हैं, इसलिए उनकी ओर से फूलों के साथ होली खेली गई है। इस मौके पर स्नेहपुरी, रीटा शर्मा, नीलम, मंजीत, अमरजीत, रेणू भगत, देवी रेहान व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

कल होली खेलेंगे व्यापारी
पठानकोट ।
व्यापार मंडल की ओर से प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में डल्होजी रोड स्थित कार्यालय में बैठक की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 16 मार्च को पठानकोट के गांधी चौक स्थित मेन बाजार में होली मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि होली का त्योहार रंगों और प्यार का प्रतीक है। हम सभी इसे प्यार और उत्साह से मनाएं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि होली पर बढ़िया रंगों का इस्तेमाल करें, ताकि इनका कोई साइडइफेक्ट न हो। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा, सुनील महाजन, एलआर सोढ़ी, रमेश अरोड़ा व भारत महाजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सुरक्षा समिति की महिलाओं ने मनाई होली
पठानकोट ।
हिन्दु सुरक्षा समिति की महिला विंग से जुड़ी महिलाओं न मोहल्ला ढांगू पीर में प्रधान सुधा शर्मा के नेतृत्व में फूलों की होली खेल होली पर्व की परंपरा निभाई। इस मौके पर पूर्व विधायक राम लाल महाशा विशेष तौर पर पहुंचे। प्रधान सुधा शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार प्यार व भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए हमें इसे प्यार के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कम से कम रंगों का प्रयोग करें और इस त्यौहार को प्रेम से मनाकर आपसी भाईचारे को बढ़ाएं। इस मौके पर उनके साथ कमला प्रधान, मनजीत कौर, नीलम, ज्योति, त्रिप्ता, सुमित्रा, सुदेश, सुनिता, दर्शना, भोली, आशा, उर्मिला, नेहा, पूनम, इंदू बाला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed