फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   woman, Batala

बुजुर्ग को ठगा

Sun, 01 Jun 2014 11:07 PM IST
बटाला ।
बटाला । Updated Sun, 01 Jun 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
woman, Batala
 शहर की अलीवाल रोड़ पर कार सवार तीन महिला ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी तीनों महिलाओं ने सोने की बालियों पर हाथ साफ करने के बाद वापस कार में बैठकर रफुचक्कर हो गईं।
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने पहले बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाकर कार में बैठाया और बालियों पर हाथ साफ करने के बाद उसे कार से नीचे उतार दिया। पीड़िता ने बताया कि बालियों का वजन करीब 10 ग्राम था। उसे अपनी बालियां लूटे जाने का एहसास तब हुआ जब कार से नीचे उतरने के बाद उसने अपने कान टटोले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला फैजपुर की रहने वाली ठगी की शिकार हुई बुजुर्ग महिला निर्मला पत्नी प्रीतम दास ने बताया कि वह अलीवाल में एक डाक्टर के पास से दवाई लेने जा रही थी। जब वह गांव सुनैया स्थित अड्डे पर अलीवाल को जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वहां आई एक कार में सवार महिला कार से उतरी और उसके पास जाकर कार में बैठी अन्य दो महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे महिलाएं  निर्मला को जानती हैं और वे उसे बुला रही हैं। इतना सनते ही निर्मला उनकी बातों में आ गई और उनके कहने पर कार में सवार हो गई। निर्मला ने बताया कार में सवार महिलाओं ने ही उसके कान की बालियों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed