फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   villagers, Jalandhar, national highway, jam, election, Deputy Speaker, Pathankot, SUJANPUR.

युवकों की गिरफ्तारी पर उबाल

Sun, 04 May 2014 09:57 PM IST
पठानकोट / सुजानपुर ।
पठानकोट / सुजानपुर । Updated Sun, 04 May 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
villagers, Jalandhar, national highway, jam, election, Deputy Speaker, Pathankot, SUJANPUR.
जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में गांव बसरूप के पांच युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनमें से दो युवकों को गिरफ्तार किए जाने से रविवार को ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया ।
विज्ञापन


साथ ही जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लेकर जाम लगाया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि युवकों की गिरफ्तारी चुनावी रंजिश के तहत कराई जा रही है। संबंधित युवकों व कुछ कांग्रेसी नेताओं ने मतदान के दिन सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा बूथ पर कराई जा रही धांधली की शिकायत की थी। इसीलिए उन्हें जमीन के विवाद में फंसाकर गिरफ्तारी कराई जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता विनय महाजन व गांव बसरूप के सरपंच सोम राज के नेतृत्व में प्रदर्शकारियों ने जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन घंटे जाम रखा। आरोप लगाया कि पुलिस सियासी दबाव में झूठे आरोप लगाकर युवकों को फंसा रही है। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले दिनों जमीन संबंधी विवाद के आरोप में मैरा भदराली गांव के राकेश कुमार और बसरूप के मिंटू, उत्तम चंद, सोहन लाल, रवि कुमार और साबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से मिंटू और उत्तम चंद को गिरफ्तार किया गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा आज भड़क उठा। सरपंच सोमराज ने बताया कि निकटवर्ती गांव भदराली के पूर्व सरपंच देवराज चुनाव वाले दिन बूथ पर धांधली करवा रहा था। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसे रोका व उसकी शिकायत आरओ को की।

इसी रंजीश के कारण चुनाव के अगले दिन एक मई को पूर्व सरंपच के बेटे ने गांव के मैंबर पंचायत सोहन सिंह पर हमला कर दिया। इसमें सोहन सिंह घायल हो गया था। उन्होंने मेडिकल कराकर सुजानपुर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस की ओर हमें थाने में बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस राजीनामे का दबाव बनाती रही और बाद में राजनीतिक दबाव के नीचे उक्त पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।

प्रदर्शन करने वालों कार्तिक बडैहरा, ठाकुर साहिब सिंह, व्लाक प्रधान ओंकार सिंंह, रणधीर सिंह बिट्टा, सम्मति मैबर बलवीर सिंह, सुषमा देवी, पूरों देवी, नीशा देवी, अमरनाथ, राज रानी, राजन,अनिल महाजन, शाम लाल, मुल्ख राज, सोहन लाल, राजविन्द्र कौर, सोनिया, तरसेम लाल, बाउराम,जोगिन्द्र, दर्शन,संसार चंद, हंस राज, मुल्ख राज, देस राज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



तपती गर्मी में बेहाल हुए मुसाफिर
सुजानपुर (पठानकोट)।
जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने और जाम के कारण सड़क  के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई । गर्मी के कारण राहगीर और मुसाफिर बेहाल दिखे। कश्मीर से परिवार सहित लौट रहे हैदराबाद निवासी नागाअर्जुन ने बताया कि उसकी सांय पंाच बजे अमृतसर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट थी। वहीं जम्मू निवासी विकास शर्मा ने बताया कि वह अमृतसर में अपने एक रिशतेदार का पता लेने जा रहे हैं, लेकिन रास्ता जाम होने से उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed