फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Unfilled tax punk people: Congress

गुंडा टैक्स न भरे जनता : कांग्रेस

Sat, 07 Dec 2013 10:27 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 07 Dec 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
Unfilled tax punk people: Congress
पठानकोट यूथ कांग्रेस की बैठक शनिवार को प्रधान रोहित स्याल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने सरकार द्वारा राज्य में लगाए गए प्रॉपट्री टैक्स को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले ही राज्य की अकाली-भाजपा सरकार ने जनता पर इतने टैक्स लगा रखे हैं कि अब नए प्रॉपट्री टैक्स जनता पर थोपकर अधिक बोझ डाल दिया है। स्याल ने कहा कि प्रॉपट्री टैक्स गुंडा टैक्स के रूप में लोगों पर थोप दिया गया है, इसे बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के संदेश को पठानकोट यूथ कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी कि राज्य सरकार को यह टैक्स न दिया जाए। उन्हाेंने कहा कि आम आदमी की यह टैक्स की लड़ाई प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में लड़ी जाएगी। पठानकोट के सीनियर कांग्रेस लीडर कंवरजीत सिंह शंटी ने पठानकोट यूथ कांग्रेस की ड्यूटी लगाई है कि पंजाब प्रधान प्रताप बाजवा का संदेश पठानकोट के घर-घर पहुंचाया जाएगा और प्रॉपट्री टैक्स न देने का लोगों से आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन


स्याल ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने यह टैक्स लोगों से लेना है तो हम सरकार को सलाह देते हैं कि इस टैक्स के बदले साल में एक बार लोगों के घरों में सफेदी करवाएं और लोगों को क्या-क्या सहूलियतें इस टैक्स के बदले में दी जाएगी, इस बारे में श्वेत पत्र जारी करें। इस अवसर पर अश्वनी बजाज, अमरजीत सिंह, राहुल, दानिश, विनोद और भरत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed