फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Twenty million for water projects approved

बंद पड़ी जल योजनाओं के लिए पौने दो करोड़ मंजूर

Tue, 15 Oct 2013 10:25 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Tue, 15 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
Twenty million for water projects approved
गुरदासपुर जिले में 130 गांवों की बंद पड़ी वाटर सप्लाई स्कीमों को शुरू करने और सुधार के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से सात करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने दी। उन्होंने मंगलवार को जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के अधीन चल रही वाटर सप्लाई स्कीमों का जायजा लेने के लिए स्थानीय पंचायत भवन में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 31 दिसंबर, 2013 तक जिला गुरदासपुर के गांवों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर सप्लाई स्कीमें जो बंद पड़ी हैं, को समय पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजनाओं को पूरा करने के लिए जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग जिला होशियारपुर के अधिकारियों तथा दूसरे स्टाफ की ड्यूटी भी गुरदासपुर में लगाई गई है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य की देहाती आबादी को पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समूह ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारियों को हिदायत की कि वे गांवों में चल रही तथा निर्माणाधीन वाटर सप्लाई स्कीमों संबंधी पंचायतों के साथ बैठकें करें और समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ये वाटर सप्लाई स्कीमें लोगों की भलाई के लिए चलाई जाती हैं।

इसके लिए सामान्य श्रेणी के परिवारों द्वारा 800 रुपये, अनुसूचित जाति के परिवारों द्वारा 400 रुपये, राज्य के बार्डर किनारे तथा बेट क्षेत्रों में पड़ते गांवों के लोगों के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 200 रुपये हिस्सा डालना होता है। डीसी ने कहा कि ब्लाक विकास अधिकारी पंचायतों तथा लोगों को अपने बचे शेयर डालने के लिए प्रेरित करें ताकि जल योजनाओं का समय पर काम पूरा हो सके।


इस मौके पर एडीसी विकास सुखदेव सिंह, कमल वोहरा ऐई, वाटर सप्लाई और सेनीटेशन विभाग  गुरदासपुर, बलराज सिंह जिला विकास व पंचायत अफसर, जसबीर सिंह माही तहसीलदार गुरदासपुर, रविंदरपाल सिंह तहसीलदार बटाला के अतिरिक्त समूह ब्लाक विकास और पंचायत व माल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed