{"_id":"57d5b7abda2fdabadacdb8129fc82e54","slug":"tribute-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश पर मर-मिटने वाले जांबाजों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश पर मर-मिटने वाले जांबाजों को नमन
गुरदासपुर
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस लाइन में सोमवार को जिलास्तरीय शहीदी समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने शहीदी स्मारक पर शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा, एसएसपी सुखवंत सिंह गिल समेत नेता, पुलिस अधिकारियों और सेवा मुक्त पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि भेंट की।
समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि शहीद कौम की महान विरासत हैं। वही कौम तरक्की की बुलंदियों पर पहुंचती है जो अपने महान शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करे। डिप्टी कमिश्नर ने शहीद परिवारों को विश्वास दिलाते हए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए अपनी जान देने वाले
कौमी शहीदों में 93 शहीद जिला गुरदासपुर के थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का गौरवमय कुर्बानियाें से भरा इतिहास है। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर का दिन देश की समूह पुलिस फोर्स के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए हर साल यादगारी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।