{"_id":"44d0d6c3ec8850620c35c82a5c0a7089","slug":"trees-houses-damaged-railway-population-building-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ धराशाई, दो मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ धराशाई, दो मकान क्षतिग्रस्त
पठानकोट ।
Updated Sat, 17 May 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित मोहल्ला राम नगर में शुक्रवार सायं करीब सात बजे रेलवे ट्रैक के किनारे के आबादी क्षेत्र में एक पेड़ जोर के धमाके के साथ धराशाई हो गया। पेड़ के मकानों पर गिरने से वहां स्थित दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग ही था कि घटना में कोई जन हानि नहीं हुई।
क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिक धर्मपाल महाजन व पवन कुमार ने बताया कि वह शाम को घर में परिवार से साथ टीवी पर चुनावी नतीजे देख रहे थे। इसी बीच अचानक उनके घर की छत पर कुछ गिरने आवाज आई। उन्हाेंने तुरंत छत पर जाकर देखा तो पाया कि रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित सफेदे का पेड़ उनके मकान पर गिर गया है। धर्मपाल महाजन के घर की छत पर लगी ग्रिलें व दीवारें टूट गई हैं।
वहीं मोहल्लावासी विनोद गुप्ता, सुनील कुमार, डिंपी शर्मा, कमलेश, शारदा, भुडतो देवी, वंदना, अनीता, पुष्पा, शकुंतला, धर्मपाल, पवन व महिंद्र शर्मा ने बताया कि उनके घरों से कुछ दूरी पर एक रेलवे ट्रैक है। इसके दोनों ओर सफेदे के वृक्ष लगे हुए हैं। पेड़ों के पास आबादी के कारण यह उनके लिए खतरा बन गए है। इन वृक्षों को कटवाने व छंटाई करने के लिए उन्हाेंने कई बार रेलवे प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।