{"_id":"aab17e9fc4055298f8f80924b785659c","slug":"train-gone-shri-hazoor-sahib-special-batala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हजूर साहिब के लिए एक हजार श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी से रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हजूर साहिब के लिए एक हजार श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी से रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत हलका फतेहगड़ चूड़ियां की संगत को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन दीदार करवाने के लिए विशेष रेलगाड़ी सोमवार को सुबह 5:45 पर खालसाई जयकारों की गूंज में रवाना हो गई।
पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, चेयरमैन रविकरन सिंह काहलों और डिप्टी कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
यात्रा के मद्देनजर पूरे बटाला रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बैंड बाजों की धुन पर स्टेशन पहुंची संगत का स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा श्री कंध साहब ने प्लेटफार्म में लंगर लगाया था। इस मौके पर संगत की तरफ से लगाए जा रहे जयकारों ने रेलवे स्टेशन को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों और चेयरमैन रविकरन सिंह काहलों ने तीर्थ यात्रा रेलगाड़ी में सवार श्रद्धालुओं के पास जाकर उनका हाल चाल जाना। काहलों ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा ने संगत की पवित्र गुरुधामों के दर्शनों की अभिलाषा को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि हलका फतेहगड़ चूड़ियां के अलग-अलग गांवों में से 1000 के करीब संगत इस विशेष रेलगाड़ी से श्री हजूर साहिब के दर्शन रे लिए जा रही है। इस मौके पर एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) प्रो. राकेश कुमार, जिला प्रशासन की तरफ से विशेष रेलगाड़ी में नोडल अफसर के तौर पर साथ गए जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी डॉ. जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, एसडीएम बटाला सौरव अरोड़ा, जत्थेदार नरिंदर सिंह बाड़ा, गुरचरन सिंह करवालियां चेयरमैन समिति बटाला, एसजीपीसी सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा, गुरजीत सिंह बिजलीवाल, मास्टर जोगिंद्र सिंह, गुरतिंदरपाल सिंह मांटू, गुरप्रीत सिंह जांगला, बलदेव सिंह ठठा उपस्थित थे।