{"_id":"5a7d23f2053dcbad6e5e50fb8176c801","slug":"timber-firm-manager-car-15-million-robbers-gurdaspur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबर फर्म के मैनेजर से कार और 15 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंबर फर्म के मैनेजर से कार और 15 लाख की लूट
गुरदासपुर।
Updated Sun, 13 Jul 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्टेशन तिब्बड़ क्षेत्र के गांव लालपुरा के पास रविवार की दोपहर वसूली कर कार से वापस लौट रहे राजपुरा के एक टिंबर फर्म के मैनेजर को अज्ञात लुटेरों ने कार समेत लूट लिया। तिब्बड़ मार्ग पर लूटी गई यह रकम 15 लाख बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
उधर, सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट के तहत नाकाबंदी कर दी। हालांकि प्रयास के बावजूद लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। राजपुरा के सिंगला टिंबर फर्म का मैनेजर वरिन्द्र तथा कार चालक कंवलजीत अपने ग्राहकों से वसूली कर कार से वापस लौट रहे थे। जब वे उक्त गांव के समीप पहुंचे तो वहां कुछ युवक सड़क पर ही आपस में झगड़ा करते नजर आए।
इससे चालक ने कार की गति धीमी कर दी। कुछ ही पलों में झगड़ा कर रहे युवक कार की ओर लपके। और चालक तथा मैनेजर से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी कार और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुखवंत सिंह गिल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।