फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   The woman put the noose

बीमारी से तंग महिला ने लगाया फंदा

Sat, 07 Dec 2013 10:31 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 07 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
The woman put the noose
रेलवे कॉलोनी पठानकोट में बीमारी से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान निर्मला पत्नी उमा शंकर (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका मूलरूप से दिल्ली के करोल बाग निवासी बताई जाती है। उसका पति रेलवे में ही पठानकोट रेलवे स्टेशन पर तैनात है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निर्मला और उमा शंकर शादी के बाद रेलवे कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार देर शाम घर पर पति की गैर मौजूदगी में उसने फंदा लगा लिया। देर शाम को उमा शंकर घर लौटा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नं.-1 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के दिल्ली निवासी मायका पक्ष को निर्मला की मौत की जानकारी दी। शनिवार सुबह मायका पक्ष के लोग पठानकोट पहुंचे। उसके परिजनों ने बताया कि निर्मला कुछ महीने से  बीमार चल रहे थी। उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। मृतका की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed