{"_id":"9c294dccb52a7c4285a6cdd998e2f9a7","slug":"the-order-of-operations-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनसप मैनेजर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनसप मैनेजर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश
पठानकोट
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जालंधर डिवीजन के कमिश्नर आर. वेंकटरत्नम ने जिले की मंडियों का दौरा कर धान खरीद का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने खरीद एजेंसियों को धान खरीद में तेजी लाने की हिदायत दी। इसके साथ ही अनुपस्थित रहे पनसप के जिला मैनेजर के खिलाफ कमिश्नर ने कार्रवाई के लिए फैक्स पनसप के एमडी को भेजी और कार्रवाई के लिए डीसी को पत्र लिखने को कहा। इस पर डीसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमडी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
मीटिंग में कमिश्नर ने धान खरीद, अदायगी और लिफ्टिंग संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारियों को धान खरीद में तेजी लाने और खरीदे धान की शत-प्रतिशत अदायगी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद में पनसप की घटिया कार्यप्रणाली और जिला मैनेजर के गायब रहने पर डिप्टी स्पीकर को कार्रवाई के लिए तुरंत विभाग के एमडी को फैक्स भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद उन्होंने सरना और कानवां मंडी का दौरा किया और धान खरीद तथा प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर डीसी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक जिले में खरीद एजेंसियों और प्राइवेट शैलरों की ओर से 16372 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसमें से पनग्रेन ने 5523 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 2250 मीट्रिक टन, पनसप ने 3094 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 2040 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 2713 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 555 मीट्रिक धान की खरीद की है। बाकी धान प्राइवेट शैलरों ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि खरीद किए गए धान में से 89 फीसदी की लिफ्टिंग हो चुकी है और 6.5 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों को अब तक की जा चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले पठानकोट पहुंचे कमिश्नर को डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और उन्होंने मीटिंग कर अधिकारियों से धान खरीद व प्रबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस मौके पर एसएसपी राकेश कौशल, एडीसी बलजीत सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल संदीप सिंह गाड़ा, धार कलां के एसडीएम बी. श्रीनिवासन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मंगल दास, जिला मंडी अफसर हरमिंदर सिंह, तहसीलदार राकेश मिन्हास और डा. केवल कृष्ण मौजूद रहे।