फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   The groom and his brother beaten

दूल्हे और उसके भाई को पीटा

Sat, 07 Dec 2013 10:23 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 07 Dec 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
The groom and his brother beaten
पठानकोट की पुरानी सब्जी मंडी स्थित पैलेस में विवाद के चलते दूल्हा और उसके भाई को आधा दर्जन हमलावरों ने पीटा। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर थाना डिवीजन नं.-2 की पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि शादी में बाधा आने पर शुक्रवार सुबह फेरे कराए गए। घायलों की पहचान अमृतसर की इंदिरा कॉलोनी निवासी विनोद सैनी और उसके भाई सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विनोद की शादी बजरी कंपनी निवासी इंदु बाला से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात पुरानी सब्जी मंडी में स्थित पैलेस में आई थी। शिकायतकर्ता सुनील सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात को नत्थू नगर निवासी शेर सिंह और काका अपने छह साथियों के साथ कार में सवार होकर पैलेस के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान कार एक बच्चे के पैर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


उन्होंने कार को ढंग से चलाने के बारे में कार सवारों को बोला। इस बीच बारात भी पैलेस में पहुंच गई। थोड़ी देर में सभी हथियारों से लैस होकर आए और दूल्हे विनोद को तेजदार हथियार मारकर घायल कर दिया। इस बीच उन्हें रोकने आए विनोद के भाई सतपाल को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया जहां उनकी एमएलआर काटी गई। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन 181 पर चंडीगढ़ में की, जहां से पुलिस थाना डिवीजन नं.2 को घटना से अवगत कराया। देर रात को एसएचओ अश्वनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने शेर सिंह और काका के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed