{"_id":"f7a2c974bab822dd7f008e81f8a2bd86","slug":"suicide-note-wife-case-accused-sujanpur-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान
सुजानपुर (पठानकोट)।
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाशपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव मैरा निवासी पंकज कुमार (40) पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से मिले सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने खुदकुशी के लिए पत्नी और सास को जिम्मेदार ठहराया है। सुजानपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों फरार हैं।
मृतक पंकज के पिता कुलदीप ने बताया कि उनका पुत्र अपनी पत्नी अर्चना के साथ कैलाशपुर में पिछले सात महीने से किराए पर रह रहा था। वह शराब की फैक्टरी में काम करता था। अक्सर पति-पत्नी की झगड़े होते रहते थे। अर्चना पिछले दिनों मायके चली गई थी। शनिवार सुबह जब पंकज ने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक को शक हुआ। उसने अर्चना को सूचित किया।
कमरे की खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस कर्मियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर देखा तो पंकज कुमार का शव पंखे से लटक रहा था। मृतक की तलाशी के दौरान जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में पंकज ने खुदकुशी के लिए पत्नी अर्चना और ईश्वर नगर पठानकोट निवासी सास नीलम को जिम्मेदार ठहराया है। सुजानपुर के एसएचओ हरित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी और सास के खिलाफ उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।