फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   sudhir

एवरेस्ट विजेता सुधीर का सम्मान

Sun, 08 Dec 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, पठाेनकाेट
अमर उजाला, पठाेनकाेट Updated Sun, 08 Dec 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
sudhir
विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को दो बार फतेह करने वाले सुजानपुर के गांव भनवाल निवासी सुधीर सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने उनके आवास पर पहुंचकर सुधीर को तलवार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मालूमम हो कि सुधीर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी गंाव भनवाल सेना में थ्री जेड यूनिट असम में तैनात हैं। सुधीर दो बार सेना की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर भारत का झंडा फहरा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पहली बार 25 मई, 2012 तथा दूसरी बार 19 मई, 2013 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर दो बार भारत का झंडा फहराया। एवरेस्ट फतेह करने पर उन्हें सेना की ओर से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि सुधीर सिंह ने दो बार एवरेस्ट फतेह करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को नशे का त्याग करके सेना में शामिल होकर देश की सेवा करनी चाहिए।


इस मौके पर मंडल प्रधान रूपलाल, नगर काउंसिल उपप्रधान महिंदर बाली, रणजीत सिंह फलोरा, राज सिंह कोहाल, ठाकुर उदम सिंह, जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, समीर ठाकुर, ब्रजेश सिंह, रजिंदर सिंह और त्रिलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed