फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   students, drug, gang, jewelries, arrested, XEN pathankot.

नशे के लिए झपटमारी करने वाला छात्रों का गिरोह बेनकाब

Wed, 25 Jun 2014 10:45 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Wed, 25 Jun 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
students, drug, gang, jewelries, arrested, XEN pathankot.
पुलिस के सीआईए स्टाफ ने चार झपटमारों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के गहने और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक रंजीत सागर डैम के एक एक्सईएन का बेटा भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए ही गिरोह बनाकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि डीएसपी (डी) जगजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गोरख नाथ और उनकी टीम ने बाईपास रोड पर नाके के दौरान सुरक्षा कालोनी निवासी पारस शर्मा, सैली रोड निवासी पंकज साही, सिल्वर स्टेट निवासी शुभम महाजन और जुगियाल कालोनी निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पारस के पास से एक मोबाइल, सोने की रिंग, लाकेट और एक जोड़ी टप्स, पंकज के पास से चोरी का मोबाइल, शुभम के पास से एक मोबाइल, सोने की एक जोड़ी टप्स और आकाशदीप के पास से एक मोबाइल, सोने की टप्स की जोड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आपस में झपटमारी का सामान बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि उक्त दोषियों समेत 10 लोगों के खिलाफ पिछले दिनों मामला दर्ज किया गया था। उनमें उपरोक्त चारो को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।


 एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी युवकों की आयु 16 से 25 वर्ष है। सभी अच्छे घरों से संबंधित हैं। पारस बीटैक का स्टूडेंट है, जबकि पंकज प्लस-टू कर चुका है। इसके अलावा शुभम बीसीए का विद्यार्थी है। वहीं आकाशदीप जालंधर से आईलेट्स कर रहा है। उन्होंने बताया कि सभी युवक नशे के आदि हैं। नशों की पूर्ति के लिए ही वे इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed