फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Sought to investigate water connections

पानी के कनेक्शनों की जांच की मांग

Fri, 27 Dec 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Fri, 27 Dec 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sought to investigate water connections
शाहपुरकंडी (पठानकोट)। धार ब्लाक में पड़ते गांव डुंग, मट्टी, कोट और अंब में पानी के अवैध कनेक्शन का मामला गरमाने लगा है। गांव के बलशेर सिंह, बलबीर सिंह और स्वर्ण सिंह ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और पब्लिक हेल्थ के सेक्रेटरी को पत्र लिखकर गांवों में पानी की कनेक्शनों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की मिलीभगत से उक्त गांवों में 7 सौ पीने के पानी के कनेक्शन चल रहे हैं। इसके चलते हजारों लीटर पानी गलत ढंग से बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के खजाने को भी चूना लगाया जा रहा है। जबकि कई लोगों को पानी की किल्लत का कामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रति माह सरकार को पीने के पानी का बिल अदा करते हैं, लेकिन पानी मिल ही नहीं पाता है। उन्होंने कहा कि 15 हजार आबादी वाले उक्त गांवों में मात्र 90 कनेक्शन ही वैध हैं, जोकि प्रति माह सरकार को बिल सरकार को बरते हैं। इस बारे में पब्लिक हेल्थ के अधिशाषी अभियंता प्रवीन कुमार ने कहा कि गांव में पब्लिक प्वाइंट हैं और वहां से पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों की कोई जानकारी नहीं है, यदि कोई पाया जाता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed