{"_id":"84a9114931fd35d7c227fe07764410da","slug":"slap-hitting-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी मालिक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी मालिक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़े
गुरदासपुर
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर के बटाला रोड स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी के मालिक ने एजेंसी के स्टोर रूम में काम कर रहे एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए समूह वर्कशॉप के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और प्रदर्शनकारियों को थाना सिटी ले गई। एजेंसी मालिक का आरोप है कि कर्मचारी चोरी से एजेंसी का सामान बेचता था।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल एजेंसी में सुमित कुमार पुत्र गोबिंद निवासी धारीवाल छह साल से एजेंसी में काम कर रहा था। सुमित ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह एजेंसी में काम कर रहा था। इसी दौरान एजेंसी का मालिक वहां आया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। दूसरे कर्मचारियों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने शनिवार को वर्कशॉप में काम बंद कर एजेंसी मालिक के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। दोपहर को कर्मचारी जीटी रोड पर बैठ गए। इससे रोड पर यातायात ठप हो गया। थाना सिटी के प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा।
चोरी से सामान बेचता था : एजेंसी मालिक
उधर एजेंसी मालिक नवनीत दुग्गल ने कहा कि कर्मचारी सुमित कुमार लंबे समय से एजेंसी का सामान चोरी से बेच रहा था। शुक्रवार को उन्होंने एक कस्टमर को सामान ले जाते हुए देखा तो उससे पूछा कि इस सामान की पर्ची कहां है तो उसने कहा कि वह अक्सर ऐसे ही सामान खरीदते हैं। उन्होंने पूछा कि यह सामान उसे किससे खरीदा है तो उसने कहा कि सुमित लड़के से यह सामान खरीदा है। इस पर उन्होंने सुमित को थप्पड़ जड़ दिए। एजेंसी मालिक ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ उन्होंने पुलिस में लिखित तौर पर शिकायत दी है।
विज्ञापन
चेतावनी दी है : थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी गुरदीप सिंह ने कहा कि ट्रैफिक को बहाल कर दिया है और धरना देने वालों को थाना सिटी में लाकर चेतावनी दी गई है।