{"_id":"9f3681fd07239826f92d80488b31bc29","slug":"six-lakh-of-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कोठी से उड़ाया छह लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कोठी से उड़ाया छह लाख का सामान
पठानकोट
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कर्मसिंह नगर में चोर एक बंद कोठी से नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार किसी विवाह में शरीक होने गया था, जबकि कोठी की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार दशहरा देखने के लिए गए थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर कोठी से छह लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
पीड़ित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदारों के यहां विवाह समारोह था और उसमें हिस्सा लेने के लिए परिवार समेत 12 अक्तूबर को डेरा बस्सी गए थे। कोठी की ऊपरी मंजिल में नीलम शर्मा अपने दो लड़कों के साथ किराए पर रहती है और किराएदारों को उन्होंने पीछे से देखभाल का जिम्मा सौंपा था।
रविवार को किराएदार दशहरा देखने के लिए शाम को पांच बजे घर से निकले थे। नीलम का बेटा वरुण शर्मा रात को साढ़े सात बजे घर लौटा तो उसने नीचे कमरों में कुछ आवाज सुनी और उसने कमरों की तरफ जाकर देखा तो उसमें से कोई निकलकर बाहर की तरफ भागा था।
विज्ञापन
किराएदारों ने तत्काल मामले की सूचना अशोक कुमार को डेरा बस्सी में दी। सोमवार सुबह वे घर लौटे तो भीतर जाकर देखने पर पाया कि अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अशोक कुमार ने बताया कि चोर 47 हजार रुपये नकद, सोने की तीन तोले की दो चेन, तीन तोले सोने की चूड़ियां, डेढ़-डेढ़ तोले की तीन अंगूठियां और पांच तोला सोने की दस टापस लेकर फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।