फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Sheroo XI won by five runs

शेरू इलेवन की पांच रन से जीता

Fri, 20 Dec 2013 10:38 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
सुजानपुर (पठानकोट) Updated Fri, 20 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sheroo XI won by five runs
अनमोल क्रिकेट क्लब सुजानपुर की ओर से स्टेडियम ग्राउंड में कराए जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन मैच का शुभांरभ समाजसेवक डॉ. घनश्याम राय शर्मा और कांग्रेसी नेता व पार्षद जोगिंदर पाल ने किया। टूर्नामेंट के छठे मैच में शेरू इलेवन सुजानपुर ने पठानकोट स्पोर्ट्स क्लब को पांच रन से हराया। इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरू इलेवन सुजानपुर ने 20 ओवर में 131 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में उतरी पठानकोट स्पोर्ट्स क्लब की टीम 20 ओवर में 126 रन ही बना पाई। मैन आफ द मैच बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शनी को दिया गया। उसने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. घनश्याम राय शर्मा और पार्षद जोगिंदर पाल ने नौजवानों को नशों से दूर रहकर खेलोें में भाग लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


इस मौके पर बाबा बिशन शाह, जसपाल सिंह, पारस शर्मा, नंद लाल, चतुर सिंह, लक्की सुरेश महाजन राजू, महिंदर पाल बाली, पवन पम्मी, राजकुमार नामू, अजय मिन्हास, डिंपल शर्मा, बलजीत सिंह और समीर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed