फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Shakeel,Congress, road shows, voters, Bajwa,Gurdaspur, Batala

बांटने वाली ताकतों को सबक सिखाएगी अवाम : शकील

Sat, 26 Apr 2014 10:48 PM IST
गुरदासपुर/बटाला।
गुरदासपुर/बटाला। Updated Sat, 26 Apr 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shakeel,Congress, road shows, voters, Bajwa,Gurdaspur, Batala
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस के पंजाब प्रभारी डा. शकील अहदम ने कहा है कि कांग्रेस पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। डा. अहमद ने पार्टी के उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा के समर्थन में शनिवार को रोड शो के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर रोड शोक कर वोटरों से प्रताप सिंह बाजवा के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन


अश्विनी सेखड़ी के साथ बटाला में हुए रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सहित देशभर के लोगों ने बांटने वाली ताकतों के खिलाफ फैसला देने का मन बना लिया है। चुनाव में जनता ऐसी ताकतों को जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बुरी हालत है और पुलिस स्टेशन अकाली नेताओं से जुड़े अराजक तत्वों के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन


माफियाराज ने रेत, बजरी, शराब व निजी ट्रांसपोर्ट के बिजनेस पर कब्जा कर रखा है। अकाली-भाजपा प्रशासन का पारदर्शी शासन देने का नारा सिर्फ हवाई बनकर रह गया है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके बेटे डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर बादल राज्य के विकास के बडे़-बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत पूरी तरह से उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों की जिंदगी नारकीय हो चुकी है। अफसोसजनक है कि बादल सरकार केंद्र पर पक्षपात करने का आरोप लगाती है, जबकि राज्य सरकार केन्द्र के फंडों को इस्तेमाल करने में नाकाम रही है। पंजाब के लोग इस अकाली-भाजपा गठबंधन को माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed