फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   RV Cricket Club won

आरवी क्रिकेट क्लब ने सपन इलेवन को हराया

Sat, 14 Dec 2013 10:38 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 14 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
RV Cricket Club won
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 35वें क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में गुलमोहर फेबरिकेट्स के मालिक राकेश कुमार और समाजसेवक सुरिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला मैच सपन इलेवन पठानकोट और आरवी क्रिकेट क्लब पठानकोट के बीच खेला गया। आरवी क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर 20 ओवर में 127 रन बनाए। सपन इलेवन पठानकोट 19.2 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच मिलेनियम अमृतसर और नूरपुर इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मिलेनियम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 174 रन बनाए। नूरपुर इलेवन 18 ओवर में 126 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस अवसर पर क्लब के प्रधान संजीव सलारिया, अजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता, चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी, अमन शर्मा, अरुनेश, आरएल सोनी, दर्शन कुमार राजिंदर शर्मा, डॉ. संजय सरीन और आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed