फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   remand, afgani, boy, GRP, arrest, court

अफगानी युवक को अब जीआरपी रिमांड पर भेजा

Thu, 04 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 04 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
remand, afgani, boy, GRP, arrest, court
कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़े गए अफगानी युवक को अमृतसर में सात दिन की रिमांड पर रखने के बाद वापस पठानकोट लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे आठ फरवरी तक दोबारा रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक को अमृतसर में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पास भेजा गया था। फिलहाल पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है। जीआरपी रिमांड में की जाने वाली पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


29 जनवरी को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने मूल रूप से अफगानिस्तान निवासी युवक नालोक मीर को गिरफ्तार किया था।

आरपीएफ ने विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश कर दिया था। कोर्ट ने चार फरवरी तक के लिए युवक को भारतीय दूतावास के अधिकारियों से पूछताछ के लिए रिमांड पर अमृतसर भेज दिया था। अब दूतावास की रिमांड के बाद युवक को कोर्ट ने जीआरपी रिमांड पर भेज दिया है। युवक को आरपीएफ  ने गिरफ्तार किया था लेकिन मामले की आगे की जांच जीआरपी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जीआरपी पठानकोट के प्रभारी दविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि युवक से बरामद किए गए सभी डिवाइस जिनमें मोबाइल, लैपटॉप व पेनड्राइव शामिल हैं को साइबर ब्रांच में जांच के लिए भेजा जा चुका है।


उन्होंने कहा कि जीआरपी की ओर से पूछताछ किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार उक्त युवक नालोक मीर 2013 में काबुल से भारत में टूरिस्ट वीजे पर आया था और इसके बाद विभिन्न स्थानों पर नाम बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed