फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Registered Auto five hundred, running three thousand

पंजीकृत ऑटो पांच सौ, दौड़ रहे तीन हजार

Mon, 07 Oct 2013 10:24 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Mon, 07 Oct 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
Registered Auto five hundred, running three thousand
 बाहर से आने वाले ऑटों ने पठानकोट शहर की तस्वीर ही बिगाड़ दी है। इससे एक तरफ तो शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ यातायात नियमों का भी जमकर उल्लंघन हो रहा है। इस समय शहर में करीब तीन हजार ऑटो दौड़ रहे हैं जबकि नगर निगम से पंजीकृत ऑटो की संख्या करीब पांच सौ है।
विज्ञापन


शहर में ज्यादातर ऑटो वे हैं जो दूसरे कस्बों से आकर चल रहे हैं और ये नगर निगम से पंजीकृत भी नहीं है। वहीं जिला ट्रैफिक पुलिस भी महज चालान काटने तक सीमित है। ट्रैफिक समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे जिलों से शहर में आ रहे ऑटो
हालांकि, प्रशासन की ओर से शहर में बाहर से आने वाले ऑटो पर रोक लगाई गई थी लेकिन यह रोक महज कुछ दिन तक ही चल सकी। शहर में बाहर से ऑटो का आना जारी है। पठानकोट शहर में इस समय बटाला, गुरदासपुर, धारीवाल, दीनानगर और सुजानपुर क्षेत्र से ऑटो आकर चल रहे हैं। सुबह के समय ये ऑटो अपने इलाके से सवारियां लेकर पठानकोट आते हैं और पूरा दिन पठानकोट में ऑटो चलाने के बाद वापस सवारियां लेकर अपने इलाकों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में पंजीकृत ऑटो 500 चल रहे हैं 3000
उधर, प्रशासन भी बिना पंजीकृत ऑटो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगर निगम में पंजीकृत ऑटो की संख्या महज पांच सौ के करीब है, जबकि शहर की सड़कों पर इस समय तीन हजार से भी ज्यादा ऑटो दौड़ रहे हैं जिससे प्रशासन को तो चूना लग ही रहा है साथ ही शहर में ऑटो की लगातार बढ़ रही संख्या भी शहरवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

पच्चीस वर्ग किलोमीटर शहर में महानगरों की तुलना में ऑटो

पठानकोट शहर जो महज पच्चीस वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, लेकिन इस शहर में ऑटो की संख्या तीन हजार से भी ज्यादा है। इतने ऑटो शायद राज्य के किसी बड़े महानगर में भी नहीं होंगे। बस स्टैंड हो या फिर रेलवे स्टेशन या फिर अन्य सार्वजनिक स्थल, ऑटो की संख्या इतनी होती है कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। शहर के बुद्धिजीवियों के मुताबिक शहर में उतने ही ऑटो चलने चाहिए जितने नगर निगम की ओर से पंजीकृत हों। पठानकोट में पांच सौ ऑटो बहुत ज्यादा हैं। वहीं, बाहर से आने वाले ऑटो पर रोक लगनी चाहिए।
 
कुछ हद तक शहरवासी भी जिम्मेदार
शहर में ऑटो की संख्या तो ट्रैफिक समस्या को बढ़ा ही रही है, साथ ही इसके लिए शहर के कुछ लोग भी जिम्मेदार हैं। डल्हौजी रोड से मिशन रोड की ओर जाते मार्ग पर एक हलवाई द्वारा अपने ड्रमों को इतना ज्यादा बाहर लगा रखा है कि आधी सड़क ही इन ड्रमों के चपेट में आ गई है। उधर यहां स्थित एक बैंक के बाहर इतने ज्यादा वाहन होते हैं कि यहां से वाहन चालकों का गुजरना काफी मुश्किल है। बता दें कि डीसी कार्यालय भी इसी रोड पर है। बावजूद, इसके इस रोड का यह हाल है तो शहर के अन्य मार्गोें की स्थिति क्या होगी।


अपनी ड्यूटी निभा रहे : सुखजिंदर
जिला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुखजिंदर सिंह का कहना है कि उनकी ओर से विभिन्न चौकों पर नाकेे लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो के चालान काटे जा रहे हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले ऑटो को भी उन्हें नगर निगम से पंजीकरण करवाने के लिए कहा जा रहा है। जिला ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed