{"_id":"ca34e162d4385b55d806f855dc0b2b4d","slug":"rapid-stirring-of-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुईं नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुईं नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां
पठानकोट
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2014 में होंगे लेकिन उससे पहले नगर निगम चुनाव का बिगुल बज सकता है। नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पठानकोट में यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम होगा। शहर के लोगों को यहां पहली बार मेयर मिलेगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस मेयर पद पर अपना नुमाइंदा काबिज कर राजनीतिक इतिहास रचने का यह अवसर खोना नहीं चाहती हैं। इसीलिए दोनों पार्टियाें ने अब से ही नगर निगम पर कब्जा जमाने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। इस चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा भी तैयार बैठा है।
शहरवासियों को भाजपा पर विश्वास : विधायक
इस मुकाबले में भाजपा की ओर से नेतृत्व विधायक अश्वनी शर्मा, कांग्रेस की ओर से रमन भल्ला और तीसरे मोर्चे का दारोमदार पूर्व विधायक अशोक शर्मा के कंधे पर होगा। बात की जाए विधायक अश्वनी शर्मा की तो पंजाब भाजपा प्रधान रहते हुए उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान जिले की तीनों सीटों को जीताकर भाजपा को मजबूत किया, बेशक अब वे भाजपा पंजाब प्रधान नहीं है, लेकिन वे अपना योगदान देना जारी रखना चाहते हैं और नगर निगम पर भाजपा को काबिज कर इतिहास रचने के अवसर को नहीं छोड़ना चाहते। उनके मुताबिक शहर की जनता का विश्वास भाजपा में है और जनता भाजपा के प्रतिनिधियों को ही सिर आंखों पर बैठाएगी।
बेनकाब हो चुका है भाजपा का असली चेहरा : रमन भल्ला
कांग्रेस की ओर से जीत का दारोमदार कांग्रेस हलका इंचार्ज पूर्व विधायक रमन भल्ला के कंधों पर होगा। रमन भल्ला का कहना है कि भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। शहर की समस्याओं का हल करने के बजाय अकाली-भाजपा ने जनता को सिर्फ आश्वासन दिए हैं। शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। शहर आज बदहाल सड़कों से जूझ रहा है। ट्रैफिक, पीने के पानी कई समस्याएं हैं, जिसे भाजपा हल नहीं कर पाई है। महज नगर निगम का दर्जा देने से शहर का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ पठानकोट बल्कि पूरे राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
स्वच्छ छवि वाले लेकर आऊंगा : अशोक शर्मा
पठानकोट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक अशोक शर्मा का कहना है कि पठानकोट शहर की सभी समस्याओं का समाधान नगर काउंसिल रहते हुए भी किया जा सकता था। महज जनता की वाहवाही बटोरने के लिए भाजपा ने नगर निगम की शर्तें पूरी न करने वाले शहर को भी नगर निगम का दर्जा दिला दिया। पठानकोट शहर की आज अनदेखी हो रही है, लिहाजा यह शहर विकास में पिछड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के अंदर बहुत सारी विकृतियां आ चुकी हैं। शहर के सही विकास के लिए वे लोगों के बीच जाकर अनुभवी, पढ़े लिखे और स्वच्छ छवि वाले लोगों को इन चुनावों के लिए तैयार करेंगे।