{"_id":"29c0b9743aad0acb3056c01314f7d972","slug":"rape-with-minor-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुराचार
अमर उजाला पठानकोट
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुराचार करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। दोनों युवक भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
शहर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिगा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी घर से 5 जनवरी को सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आज उनकी बेटी घर पहुंची और उन्हें आप बीती बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनके मोहल्ले के एक शूज विक्रेता की दुकान पर काम करते हैं और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए।
जहां पर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद डरा-धमकाकर अन्य स्थानों पर घुमाते रहे है। इस दौरान उनमें से एक आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और आज चौथे दिन उसे पठानकोट छोड़ गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के पर थाना डिवीजन नं.2 में दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुराचार और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना डिवीजन नं.2 के एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।