फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, pathankot, civil hospital, smoking

सिविल अस्पताल में उड़ते हैं धुएं के छल्ले

Fri, 25 Dec 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 25 Dec 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
punjab, pathankot, civil hospital, smoking
सिविल अस्पताल में कई सेहत अधिकारियों के दफ्तर होने के बाद लोग खुलेआम धुएं के छल्ले उड़ाते हैं।
विज्ञापन


धूम्रपान करने वालों का सबसे पसंदीदा स्थान तीसरी मंजिल है। यहां धूम्रपान करने वालों को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। सिविल अस्पताल में एसएमओ के अलावा, जिला हेल्थ अधिकारी, सिविल सर्जन, असिस्टेंट सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों के दफ्तर हैं। इस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत दूसरा स्थान मिला है। सेहत महकमे के यहां बैठने के बाद मरीजों के तीमारदार बेरोकटोक बीड़ी, सिगरेट पीते है।
 
धूम्रपान करने वालोें को रोकने के लिए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जहमत तक नहीं उठाता है। इसकी अस्पताल की तीसरी मंजिल लगे पर बीड़ी व सिगरेट के ढेर से होती है। वहीं बीड़ी, सिगरेट के धुएं से धूम्रपान नहीं करने वालोें को काफी परेशानी होती है।

हालांकि सिविल अस्पताल प्रशासन ने जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना की बात लिखी है। इसके बावजूद जुर्माने की कार्रवाई नहीं की जाती।

इस संबंध में जब एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह से बात की गई, तो उन्हाेंने कहा कि सिविल अस्पताल में जगह-जगह पर बीड़ी, सिगरेट न पीने के बोर्ड लगाए गए है। कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी सिविल अस्पताल में धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है तो उस 500 रुपये का जुर्माना किया जाता है। हालांकि वह यह जानकारी नहीं दे सके अब तक कितने लोगों पर जुर्माना किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed