फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, pathankot, agriculture, farmer

‘नमी के नाम पर किसानों से नहीं होने देंगे लूट’

Mon, 02 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 02 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस किसान ओर खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू ने गांव फिरोजपुर कलां की दाना मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बात करने के बाद कहा कि धान की फसल में 18 प्रतिशत तक नमी होने पर किसी भी किसान की पैसे की कोई कटौती नहंी होने देंगे। उन्होंने कहा कि नमी के  नाम पर किसानों से लूट हो रही है । इसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले ही किसानों को बासमती धान का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा और जो धान पिछली बार तीन हजार रुपये में बिका था, इस बार उसे 1100 रुपये में बेचना पड़ रहा है। इससे किसान को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।

 पंजाब का किसान पहले की कर्ज के बोझ के नीचे दवा हुआ है और समर्थन मूल्य में भारी कटौती ने किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। खेत मजदूरों की हालत भी बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान सेल को किसानों के हक के लिए जो भी लडाई लडनी पड़ी वह लड़ेंगे। इस मौके पर राम सिंह , रविन्द्र बोबी, गुरनाम सिंह, प्रवीण, वरिन्द्र, सुरिन्द्र पाल, सुंदर यादव, बंटी, जीवन कुमार, राजेश शर्मा, विक्की उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed