{"_id":"e707a8e244eeacf9431ae1b286a6dfa1","slug":"punjab-gurdaspur-tight-police-secruity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनानगर में सुरक्षा फिर से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनानगर में सुरक्षा फिर से बहाल
ब्यूरो,अमर उजाला /गुरदासपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनानगर में 27 जुलाई को हुए आतंकी ने लोगों की नींद उड़ा दी। इसके बाद से
विज्ञापन
क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया सुरक्षा
व्यवस्था में लापरवाही नजर आने लगी।
अमर उजाला के 19 अक्तूबर के अंक में इस लापरवाही संबंधी समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। क्षेत्र में फिर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को आतंकवादियों ने दीनानगर थाने पर हमला कर दिया था। इसमें पुलिस कर्मियों सहित सात लोग शहीद हो गए थे। इसके बाद दीनानगर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कुछ समय तो व्यवस्था पुख्ता रही लेकिन धीरे-धीरे हीलाहवाली की जाने लगी। 19 अक्तूबर को अमर उजाला में इस लापरवाही संबंधी खबर छपने के बाद प्रशासन चेता गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं।
पुलिस मुलाजिमों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी खुद ड्यूटी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आने-जाने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। जहां एंट्री प्वाइंटों पर मोर्चो से सुरक्षा कर्मी हटा लिए गए थे वहां अब पक्के तौर पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शहर में पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है।