{"_id":"30ac1ee16bf5ead6c9f94b32885baaaa","slug":"protest-for-employment-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए बांध विस्थापितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए बांध विस्थापितों का प्रदर्शन
पठानकोट
Updated Mon, 09 Dec 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसडी बांध विस्थापितों ने अपने रोजगार की मांग को लेकर अपने संघर्ष को तेज कर दिया है। सोमवार को आरएसडी औसती कमेटी के प्रधान डा. रमेश सिंह की अध्यक्षता में बांध परियोजना के एलएओ कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रभावित बांध विस्थापितों ने कहा कि वे तेरह साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है लेकिन फिर भी कई प्रकार की आपत्तियां लगाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सही इंतकाल और हुई पेमेंट पर भी आपत्तियां दर्ज करवाई जा रही हैं। कमेटी ने बताया कि यदि जल्द प्रभावित लोगों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो 18 दिसंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वहीं पर पंजाब सरकार के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने बांध अधिकारियों से बैठक करके प्रभावित औसती परिवारों के सत्यापन की जांच जल्द करने के आदेश जारी किए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने बांध विस्थापितों को भरोसा दिया कि जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर एसई रछपाल सिंह, एलएओ राजीव पाल, गरीब दास मौजूद रहे।