फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   protest, against, police, group, pathankot

पुलिस के खिलाफ संगठनों का प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 02 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
protest, against, police, group, pathankot
विभिन्न जत्थेबंदियों ने बटाला में बढ़ रही वारदातों, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी के विरोध में बटाला पुलिस प्रशासन के खिलाफ बुधवार को सुखा सिंह मेहताब सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई जीटीयू के प्रधान सुखजिंदरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर, सोम सिंह, अमरजीत शास्त्री, नीलम घुमाण, रजवंत कौर बख्तपुरा ने संयुक्त रूप में की। प्रदर्शन में जीटीयू, पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन, जनवादी स्त्री सभा, मिड-डे-मील वर्कर यूनियन, दिहाती मजदूर सभा, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और एलीमेंटरी टीचर्स यूनियन ने हिस्सा लिया। प्रवक्ताओं ने कहा कि बटाला प्रशासन वारदातों को रोकने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस की उदाहरण कुछ दिन पहले कंप्यूटर अध्यापिका रूपिंदर कौर को सरेआम दिनदहाड़े गोली मार कर जान से मार देने की वारदात है। उन्होंने कहा कि वह इस वारदात की निंदा करते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाई ताकि महिलांए बेखौफ होकर बाहर निकल सकें। इस मौके पर कुलदीप सिंह हंसपाल, हरदेव सिंह, रशपाल कुमार, सर्बजीत सिंह, नरिंदर सिंह, सुखविंदर कौर, हरजीत सिंह  उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed