फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Prisoner, accused, murder, six policemen, hospital, Amritsar Batala

कैदी हत्याकांड के आरोपी छह पुलिसकर्मी बर्खास्त

Sat, 17 May 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Sat, 17 May 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Prisoner, accused, murder, six policemen, hospital, Amritsar Batala

अमृतसर के अस्पताल में उपचाराधीन एक कैदी को अगवा कर उसकी हत्या करने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मामले में पुलिस की ओर से की गई जांच में दोषी पाए गए छह पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी बटाला हरजिंदर सिंह ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल बटाला में तैनात तीन एएसआई और तीन हवलदारों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर की तरफ से बटाला पुलिस को इस संबंध में निर्देशित किया गया था। बटाला में तैनात मामले के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले के आरोपी एएसआई सविंदर सिंह, एएसआई गुलशनबीर सिंह, एएसआई बलजीत सिंह, हवलदार गुरप्रीत सिंह, हवलदार लखविंदर सिंह, और हवलदार जगजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  मामले में इंस्पेक्टर नौरंग सिंह को भी बर्खास्त करने के लिए डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर से सिफारिश की गई है।
- यह है मामला
---------------------
बिक्रमजीत सिंह पुत्र बखशीश सिंह वासी अलगोकोठी जिला तरनतारन के खिलाफ थाना भिखीविंड पुलिस ने 19 मई 2002 को हत्या का मुकदमा दर्ज किया था । बाद में अदालत ने बिक्रमजीत सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। बिक्र मजीत सिंह तरनतारन जेल में सजा भुगत रहा था। इसी बीच बिक्र मजीत सिंह की तबीयत खराब होने पर उसे गुरुनानक अस्पताल अमृतसर में भर्ती करवाया गया था।


आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों ने बिक्रमजीत सिंह को अस्पताल से अगवा कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में अमृतसर पुलिस की ओर स जांच की जा रही थी। जांच में तथ्य सामने आने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन अमृतसर  में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed