फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   prison, officer, jail, police, Gurdaspur.

केंद्रीय जेल में भिड़े अफसर

Sun, 22 Jun 2014 10:13 PM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
prison, officer, jail, police, Gurdaspur.
केंद्रीय जेल में तैनात अफसर रविवार रात आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में सहायक जेल अधीक्षक और डीएसपी सुरक्षा को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चर्चा है कि जेल में बंद कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने के मामले को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ। हालांकि जेल अधीक्षक बीके सिद्धू का कहना है घटना की वजह दूसरे पक्ष से चली आ रही उनकी पुरानी रंजिश है। उधर, एसपी हेडक्वार्टर मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन



बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे डीएसपी जेल बलबीर सिंह व सहायक जेल अधीक्षक गुलवतन सिंह सहित अन्य कर्मचरियों के साथ जब जेल की बैरकों में चेकिंग कर बाहर निकल रहे थे, तभी डीएसपी सुरक्षा हरबंस लाल व कुछ अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ उनका विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन


डीएसपी बलबीर सिंह के अनुसार वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागे। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तुरंत सिटी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस बल के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस मुलाजिमों ने सहायक जेल अधीक्षक गुलवन सिंह व डीएसपी सुरक्षा जेल हरबंस लाल को अस्पताल पहुंचा। साथ ही जेल में तैनात दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों व सहायक जेल अधीक्षक का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शैलेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। शैलेन्द्र्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अधिकारियों का मेडिकल करवाया गया है और जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed