फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   police station, cover, SHO, line hazir, gurdaspur

थाने का घेराव, एसएचओ लाइन हाजिर

Sun, 28 Feb 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 28 Feb 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
police station, cover, SHO, line hazir, gurdaspur
गांव झंडा लुबाणा के प्रापर्टी डीलर रणजीत सिंह के कातिलों के खिलाफ थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई नहीं की। यह आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने शनिवार को थाने का घेराव किया। मामले में थाना भेणी मियां खां के एचएचओ परमजीत सिंह की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी झंडा लुबाणा के एक युवक को काबू करके उस के खिलाफ अपहरण कत्ल, शव  खुर्द-बुर्द करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को भी पुलिस ने नामजद किया है।
विज्ञापन


बीती पंद्रह फरवरी को युवा प्रापर्टी डीलर रणजीत सिंह लापता हो गया था।  पुलिस ने रणजीत के अगवा होने के मामला दर्ज किया था। रणजीत का शव बरामद होने के बाद हत्या समेत कई धाराओं की बढ़ोत्तरी की और कथित दोषी मनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पुलिस मनदीप सिंह से थाने में पूछताछ कर रही थी। इसी बीच रणजीत के परिजन गांव वालों के साथ थाने में पहुंचे औरमंदीप की उनके समक्ष जांच करने की मांग की।

पुलिस ने मांग को ठुकरा दिया। इस पर लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जब पुलिस मंदीप सिंह को अदालती कार्रवाई के लिए लेकर जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से दोषी को थाने में पुलिस की गाड़ी सहित बाहर निकाला।

एसएसपी ने थाना काहनूवान के प्रभार निर्मल सिंह और थाना पुरानासाला के प्रभारी दलविंदर कुमार लाल को पुलिस फोर्स सहित थाना भैणी मियां खां में भेजा। लापरवाही सामने आने पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने एसएचओ भैणी मियां खां परमजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

‘पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान’
मृतक की विधवा मां मनजीत कौर, भाई कुलदीप सिंह, बहन बलविंदर कौर  चाचा सूबेदार बूड़ सिंह ने बताया उन्होने पहले दिन से ही मनदीप सिंह और उसके साथियों पर रणजीत को अगवा करने का संदेह जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।


मां मनजीत कौर ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रणजीत की जान बच सकती थी। परिजनों ने थाना भैणी मियां खां की पुलिस पर दोषियों के साथ मिले होने आरोप लगाया। साथ ही कहा 28 फरवरी तक पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की तो भैणी मियां खां चौक में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

डीएसपी जैमल सिंह ने सभी आरोपों नकारते हुए कहा कि पुलिस ने मामले को शुरू से ही गंभीरता से लिया था। परिजनों के आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed