{"_id":"8ceed7a2402747a0400ae271437968b2","slug":"police-running-smugglers-third-day-punjab-drug-free-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों के पीछे पड़ी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों के पीछे पड़ी पुलिस
पठानकोट ।
Updated Thu, 29 May 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
नशाखोरी के कारोबार में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के लिए चलाई गई पुलिस की मुहिम वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसके तहत पुलिस की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की। हालांकि तस्करों की गिरफ्तारी या उनके किसी बड़े ठिकाने का भडाफोड़ करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। अफसरों ने बताया कि उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि नशाखोरी को खत्म करने और नशा तस्करों से सांझ रखने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि पंजाब को नशामुक्त बनाया जा सके।
इस मुहिम के चलते आज एसएसपी राकेश कौशल की देख-रेख में गठित टीम द्वारा पीपीएस कप्तान पुलिस नरिंद्र कुमार, उप कप्तान पुलिस देहाती प्रभजोत सिंह, उपकप्तान रणजीत सिंह व मुख्य अधिकारी थाना कानवां, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह, इंचार्ज सीआईए स्टाफ व 200 जवानों के साथ गांवों की घेराबंदी कर व विभिन्न पार्टियां तैयार कर थाना कानवां के गांव मलिकपुर व सरना में तलाशी मुहिम सुबह 5 से 9 बजे तक चलाई गई ।
विज्ञापन
यहां करीब 200 घरों में सर्च किया गया। हालांकि इस सर्च अभियान के दौरान उन्हें कोई भी आपत्तिजनक सामग्र्री नहीं प्राप्त हुई। उन्हाेंने कहा कि इसी मुहिम के चलते आगे भी इसी तरह के सर्च अभियान चलते रहेंगे।