फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   police officer gave compromise offer to victim family

थानेदर ने पांच लाख लगाई पीड़िता की कीमत

Sat, 29 Dec 2012 02:36 PM IST
पटियाला/ब्यूरो
पटियाला/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 02:36 PM IST
विज्ञापन
police officer gave compromise offer to victim family

पातड़ां में गैंगरेप के बाद लड़की के आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना सफीक गांव पहुंची और उन्होंने यहां एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन


शमीना ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की। परिवार ने बताया कि बुधवार रात गैंगरेप की शिकार लड़की के आत्महत्या कर लने के बाद घग्गा थाना इंचार्ज गुरचरण सिंह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ उनके पास आया था।
विज्ञापन


गुरचरण सिंह ने परिवार से कहा कि पांच लाख रुपये लेकर समझौता कर लो। अब तक नहीं किया और अब इसका अंजाम देख लिया। सफीक ने इस मामले में कड़ा नोटिस लेते हुए कहा कि लोगों की रक्षक पुलिस ही अगर ऐसे बातें करें, तो आम जनता का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होना पुलिस की हैवानियत को दिखाता है। सफीक ने कहा कि वह बहुत ज्यादा दुख महसूस कर रही हैं कि एक लड़की इंसाफ पाने के लिए इतने दिन थानों के चक्कर लगाती रही। अंत में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर उसे आखिरकार आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ा।


यह था मामला
पातड़ां के एक गांव में 13 नवंबर को लड़की से गैंगरेप के बाद पुलिस की ओर से कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब 27 नवंबर को केस दर्ज किया, तो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे हताश होकर बुधवार रात को पीड़ित लड़की ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed