फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   police,driver, Auto school, Children , Pathankot

यहां किसे मासूमों की हिफाजत की परवाह

Sat, 26 Jul 2014 11:00 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sat, 26 Jul 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
police,driver, Auto school, Children , Pathankot
बीते दिनों सरना नहर के पास हुए हादसे के बाद भी स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने और वापस घर छोड़ने के मामले में सुरक्षा की अनदेखी का सिलसिला जारी है। हालांकि शहर में शनिवार को भी कुछ स्थानों पुलिस ने बच्चों को स्कूल ले जाने और उन्हें वापस घर छोड़ने वाले ऑटो चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की कोशिश की। इसके तहत ओवरलोड ऑटो आउंड किए गए। बावजूद इसके ऑटो चालकों का रवैया बदलता नजर नहीं आया।
विज्ञापन


शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में विद्यालय स्तर से भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। दूसरी ओर लगातार हो रहे हादसों के बाद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रियता के दावे कर रही है। पुलिस की ओर से ओेवरलोड वाहनों को बाउंड किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस की सक्रियता की असलियत जानने के लिए शनिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने स्कूलों में छुट्टी होने पर शहर के यातायात का जायजा लिया।  इस बीच हर बार की तरह सड़कों पर वहीं नजारा देखने को मिला। रोजाना की तरह शनिवार को भी क्षमता से अधिक बच्चों से भरे ऑटो  सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस द्वारा बाउंड किए गए ऑटो (पीबी-35-क्यू-7870) को पुलिस स्टेशन लाया गया, तो उसमें बैठे स्कूली बच्चों ने डरकर रोना शुरू कर दिया। एएसआई नछत्तर सिंह ने पुलिस कर्मियों से कहा कि दो खाली ऑटो मंगवा कर ड्राइवर को साथ ले जाओ व बच्चों को उनके घरों छोड़ पहुंचाओ।


मगर ऑटो ड्राइवर तिलक राज ने पुलिस की एक न मानी। साफ मना कर दिया कि वह और किसी अन्य ऑटो से बच्चों को छोड़ने नहीं जाएगा। आखिरकार पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की बात मानकर उसी ऑटो में 16 बच्चों को दोबारा उनके घर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed